पिता की मौत पर असहाय बेटे का ट्वीट देख पसीजा दिल्ली पुलिस कमिश्नर का दिल, पंजाब पहुंचाई मदद
NDTV India
कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में कई परिवारों के सिर से साया छिन गया. कई बच्चे अनाथ हो गए, तो कई बुजुर्ग बेसहारा हो गए. इस संकट की घड़ी में कई लोगों ने देवदूत बनकर ऐसे परिवारों की मदद कर मानवता की मिसाल भी पेश की है. ऐसे समय में दिल्ली पुलिस ने भी बेसहारों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दिल्ली पुलिस की दरियादिली का ताजा मामला पंजाब में देखने को मिला है. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने एक असहाय किशोर के ट्वीट पर पंजाब में उसकी मदद की है.