
पाकिस्तान: शिव मंदिर में शौचालय निर्माण को लेकर हिंदू नेता ने किया ऐतराज, सरकार की ये अपील
Zee News
दियाल ने 11 अप्रैल को मंदिर के दौरे के दौरान पाया कि मंदिर में अनियोजित तरीके से कुछ शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है.
पेशावर: पाकिस्तान के एक प्रभावशाली हिंदू नेता ने शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में प्राचीन शिव मंदिर में शौचालय के निर्माण को 'अवैध' निर्माण करार देते हुए अधिकारियों से फौरन इस काम को बंद कराने की मांग की. पेशावर में हिंदू समुदाय के नेता हारून सरब दियाल ने यहां एक वक्तव्य में कहा कि सरकार को मनशेरा जिले के गांधियान में शिव मंदिर की जगह पर अनियोजित निर्माण पर रोक लगानी चाहिये.More Related News
