
पाकिस्तान में भूकंप से 20 की मौत, 300 से अधिक घायल
Zee News
पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, 5.9 तीव्रता का भूकंप सुबह 3.01 बजे आया, जिसकी गहराई 15 किमी थी और केंद्र हरनाई जिले के पास था.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गुरुवार सुबह 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. प्रांतीय गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव ने बताया कि भूकंप के चलते कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए.
मदद के लिए भेजे जा रहे हेलीकॉप्टर समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री मीर जियाउल्लाह लैंगोव ने मीडिया को बताया कि भूकंप से प्रभावित प्रांत के सभी जिलों में बचाव प्रयासों और स्वास्थ्य सेवाओं की सहायता के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है. लैंगोव ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को प्रांतीय राजधानी क्वेटा सहित अन्य शहरों में स्थानांतरित करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर भेजे जा रहे हैं.
