)
पाकिस्तान बॉर्डर पर IAF की जंगी रिहर्सल, वायु शक्ति-2026 में गरजेंगे 100 से ज्यादा विमान; प्लान सुनकर हाई अलर्ट पर पड़ोसी
Zee News
IAF Vayu Shakti 2026 exercise: 27 फरवरी 2026 का दिन भारतीय रक्षा के इतिहास का ऐतिहासिक दिन होने वाला है. इस दिन भारतीय वायुसेना 'वायु शक्ति-2026' अभ्यास करेगी. जिससे यह साबित होगा कि आज की भारतीय वायुसेना केवल विदेशों से खरीदे विमानों पर निर्भर नहीं है, बल्कि हमारे पास स्वदेशी तकनीक और अपने पायलटों का अटूट साहस है.
IAF Vayu Shakti 2026 exercise: रेगिस्तान की तपती रेत और पाकिस्तान की सीमा से सटा आसमान… 27 फरवरी को यह पूरा इलाका भारतीय वायुसेना के विमानों की गर्जना से कांपने वाला है. यह कोई मामूल गश्त नहीं, बल्कि 'वायु शक्ति-2026' की तैयारी है. दरअसल, भारतीय वायुसेना पाकिस्तान बॉर्डर के बेहद करीब, इस साल का सबसे बड़ा और सबसे घातक युद्धाभ्यास करने जा रही है. ऐसे में, आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक अभ्यास में कौन-कौन से लड़ाकू विमान व हथियार शामिल होंगे व परफॉर्म करेंगे. जिससे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान घबराया हुआ है.
