
पाकिस्तान बॉर्डर पर फिर दिखा ड्रोन, BSF जवानों ने मार गिराया
Zee News
अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को मार गिराया गया.
नई दिल्लीः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया. बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी. बल ने एक बयान में बताया फिरोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन निर्मित ड्रोन को शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर ‘‘देखा गया और मार गिराया गया’’.
बीएसएफ ने दिया ये बयान बल ने एक बयान में बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को मार गिराया गया. उसने बताया कि चार पावर बैटरी वाले हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन का वजन लगभग 23 किलोग्राम था और यह लगभग 10 किलोग्राम वजन ले जाने में सक्षम था.
More Related News
