)
पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटेगा 'प्रलय', भारत ऑर्डर करने जा रहा ये खतरनाक मिसाइल!
Zee News
Pralay Missile Power:भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय सेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए स्वदेशी 'प्रलय' सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों के और ऑर्डर देने की योजना बना रही है. DRDO द्वारा विकसित यह मिसाइल 150-500 किमी की रेंज और 1000 किलो वॉरहेड ले जाने में सक्षम है. यह कठिन उड़ान मार्ग में भी लक्ष्य भेद सकती है और बीच में दिशा बदल सकती है.
Pralay Missile: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच इंडियन आर्मी की ताकत में इजाफा होने वाला है. भारतीय सेना स्वदेशी तकनीक से विकसित 'प्रलय' सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों के अधिक ऑर्डर देने की योजना बना रही है. माना जा रहा है कि सेना को आधुनिकीकरण बनाने की दिशा में ये कदम बढ़ाया जा रहा है. ये इतनी ताकतवर मिसाइल है, जो युद्ध के दौरान दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकाने जैसे- कमांड सेंटर और हथियार डिपो को नेस्तनाबूद कर सकता है.
