)
पाकिस्तान ने भूलकर भी की हिमाकत, तो भुगतेगा बहुत बुरा अंजाम; टॉप नेवी ऑफिसर ने ऑन कैमरा दी चेतावनी
Zee News
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीनों सेनाओं की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. जहां ऑपरेशन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए गए. इस दौरान नेवी के टॉप ऑफिसर ने पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी दी है.
Indian army press conference: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें सेना के तीनो टॉप कमार्डर्स मौजूद रहे. इस दौरान 6-7 मई की रात से लेकर अब तक (11 मई, शाम 8 बजे) ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी गई. इस दौरान सेना ने न केवल पाकिस्तान में की गई कार्रवाई के बारे में बताया, बल्कि आगे किसी भी हिमाकत को लेकर भी चेतावनी दी है. बता दें, 10 मई की शाम 5 बजे दोनों देशों के बीच सीजफायर पर समझौता हुआ था. हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अगले 4 घंटे में सीजफायर का उल्लंघन किया गया. ऐसे में नेवी ऑफिसर की यह आखिरी चेतावनी मानी जा रही है.
More Related News
