
पाकिस्तान ने पार की बर्बरता की सीमा, महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने वाले को मिली जमानत
Zee News
हाल ही में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने तोड़ दिया था.
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारत के महापुरुषों से जुड़ी विरासत को आए दिन नुकसान पहुंचाया जाता है. यहां के अल्पसंख्यकों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. हाल ही में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने तोड़ दिया था. यहां की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को उस व्यक्ति को गिरफ्तारी के बाद जमानत दे दी, जिसने इस सप्ताह की शुरूआत में लाहौर किले में सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह की एक प्रतिमा को तोड़ा था.More Related News
