
पाकिस्तान: गुजरांवाला कमिश्नर का कुत्ता हुआ गायब, लाउडस्पीकर से जगह-जगह ढूंढने में लगा प्रशासन
Zee News
गुजरांवाला के कमिश्नर जुल्फिकार अहमद गुमान के पालतू कुत्ते को ढूंढने के लिए प्रशासन ने बड़ी मुहिम छेड़ी हुई है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कमिश्नर का कुत्ता मंगलवार को लापता हुआ था
नई दिल्ली: कुछ सालों पहले उत्तर प्रदेश की समजावादी सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रहे आजम खान (Azam Khan) की भैंसे चोरी हो गई थीं. जिसके लिए पुलिस ने जगह-जगह छानबीन की थी और चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया था. अब एक ऐसा ही मामला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सामने आया है. यहां गुजरांवाला के कमिश्नर के कुत्ते खो गए हैं. जिन्हें तलाश करने के लिए प्रशासन लगा हुआ है. गुजरांवाला के कमिश्नर जुल्फिकार अहमद गुमान के पालतू कुत्ते को ढूंढने के लिए प्रशासन ने बड़ी मुहिम छेड़ी हुई है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कमिश्नर का कुत्ता मंगलवार को लापता हुआ था और उन्हें ढूंढने के लिए कमिश्नर ने जगह-जगह रिक्शे पर लाउडस्पीकर के ज़रिए ऐलान करवाए और अपने नीचे काम करने वालों को यह हुक्म दिया कि किसी भी कीमत पर कुत्ते को खोज निकाले.More Related News
