
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिला नया बॉस, भारत के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर कही ये बात
Zee News
रमीज़ राजा ने पद संभालने के बाद पत्रकारों से बात की. एक सवाल के जवाब में रमीज़ राजा ने कहा कि वो भारत के साथ क्रिकेट खेलने के लिए, पीछे-पीछे नहीं भागेंगे.
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा बाहमी इत्तिफाक से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के तीन साल के लिए चेयरमैन चुने गए हैं. पीसीबी इलेक्शन कमिश्नर और रिटायर्ड जज शेख अजमत ने सोमवार को राष्ट्रीय हाई परफॉरमेंस सेंटर में एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की जिसके नतीजे में राजा ने पीसीबी चैयरमैन के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी संभाली. रमीज़ राजा ने पद संभालने के बाद पत्रकारों से बात की. एक सवाल के जवाब में रमीज़ राजा ने कहा कि वो भारत के साथ क्रिकेट खेलने के लिए, पीछे-पीछे नहीं भागेंगे.More Related News
