)
पाकिस्तान को लपेट लेगी, चीन भी दूर नहीं...भारत ने कर डाला इस परमाणु सक्षम मिसाइल का टेस्ट, जानें- रेंज, स्पीड
Zee News
Agni-5 missile successfully test fired: रक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह परीक्षण नियमित उपयोगकर्ता परीक्षणों का हिस्सा था जिसका उद्देश्य प्रणाली की तत्परता सुनिश्चित करना था. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित, अग्नि-5 भारत की सबसे उन्नत लंबी दूरी की मिसाइलों में से एक है जिसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है.
DRDO IRBM Agni-5 missile range: रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से अपनी परमाणु-सक्षम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) अग्नि-5 (Agni-5) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया. सामरिक बल कमान के तहत 20 अगस्त, 2025 को किए गए इस प्रक्षेपण ने मिसाइल के सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों की पुष्टि की.
More Related News
