)
पाकिस्तान को बर्बाद करने की तैयारी, इंडियन आर्मी ने एक साथ उड़ाए सैकडों जंगी ड्रोन; भारत के इस शहर में दिखाया घातक डेमो
Zee News
Indian Army Ambala drone exercise: यह एक्सरसाइज हरियाणा के अंबाला में की गई. एक्सरसाइज को लेकर सेना के पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने बताया कि सोमवार भारतीय सेना ने 5 किलोमीटर तक की रेंज वाले टैक्टिकल ड्रोन का डेमो किया. उन्होंने बताया कि एक्सरसाइज के दौरान सैकड़ों ड्रोन एक साथ उड़े और मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया.
Indian Army Ambala drone exercise: भारत समेत पूरी दुनिया पारंपरिक युद्ध के तरीके से ध्यान हटाकर मॉडर्न वॉरफेयर पर फोकस कर रही है. मॉडर्न वॉरफेयर में स्वदेशी टेक्नोलॉजी मील का पत्थर साबित हो सकती है. ऐसा ही कुछ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने के मिला था. जब पाकिस्तान मेड इन चाइना और मेड इन तुर्किए ड्रोन से हमला कर रहा था तो भारत ने मेड इन इंडिया ड्रोन का इस्तेमाल कर काउंटर अटैक किया था. अब भारत ने मॉडर्न स्वदेशी हथियारों की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है. दरअसल भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने एक्सरसाइज में अपनी ड्रोन क्षमता का प्रदर्शन किया है.
