
पाकिस्तान को आतंकवादियों की मदद करने के लिए जिम्मेदार ठहराने का वक्त आ गया है
Zee News
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के प्रथम सचिव पवन कुमार बाधे ने कहा,"आतंकवाद मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करता है और उसके सभी रूपों से कड़ाई से निपटने की जरूरत है.
नई दिल्ली, भारत ने पाकिस्तान की तीखी आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि अब वक्त आ गया है कि पड़ोसी मुल्क को आतंकवाद की मदद करने और उसे बढ़ावा देने का जिम्मेदार ठहराया जाए. साथ ही भारत ने वहां लोगों को बल पूर्वक गायब करने, न्यायेतर हत्याएं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं व अल्पसंख्यकों को मनमाने ढंग से हिरासत में रखने के मामलों का जिक्र किया. जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के एक सेशन में भारत ने कश्मीर का मुद्दा उठाने और एक सालाना रिपोर्ट पर बातचीत के दौरान भारत के खिलाफ बेसिर पैर के आरोप लगाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की.More Related News
