)
पाकिस्तान के 'माथे पर सिकुड़न'! बैटल टैंकों के लिए DRDO बनाएगा बैलिस्टिक सेंसर सूट, छूने से पहले 'कांप' उठेंगे मिसाइल
Zee News
DRDO Ballistic Sensor Suite: DRDO ने भारतीय टैंकों की सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक सेंसर सूट परियोजना शुरू की है, जो दुश्मन की मिसाइल और हमलों को पहचानकर तुरंत जवाब देने में मदद करेगी. यह पहल आत्मनिर्भर भारत के तहत सेना की ताकत और रक्षा उद्योग दोनों को मजबूत करेगी.
DRDO Ballistic Sensor Suite: भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने देश की बख्तरबंद ताकतों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक अहम कदम उठाया है. DRDO ने हाल ही में बैलिस्टिक सेंसर सूट फॉर बैटल टैंक्स नामक नई परियोजना को अपनी टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड (TDF) सूची में शामिल किया है. इस परियोजना के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, जिन्हें उद्योग साझेदार, MSMEs और इनोवेटर 7 अक्टूबर 2025 तक जमा कर सकते हैं. यह पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है.
