)
पाकिस्तान के पास ये खतरनाक हथियार, 2700 किमी दूर तक अटैक करने में सक्षम! क्या भारत के पास है इसका कोई तोड़?
Zee News
पाकिस्तान के पास शाहीन-3 और अबाबील जैसी मिसाइलें हैं, जो भारत के लिए चुनौती हैं. शाहीन-3 की रेंज 2,700 किमी तक है, जबकि अबाबील कई टारगेट पर एक साथ हमला कर सकती है. भारत ने इसका मुकाबला करने के लिए S-400 डिफेंस सिस्टम और अपने स्वदेशी AD-1, AD-2 इंटरसेप्टर विकसित किए हैं. सेना, वायुसेना और नौसेना तीनों क्षेत्रों में भारत को भारी बढ़त हासिल है.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत कभी भी उस पर हमला कर सकता है. ऐसे में, पाकिस्तान सोशल मीडिया पर बार-बार अपनी मिसाइल ताकत और हथियारों का जखीरा दिखा रहा है. ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि भारत के पास पाकिस्तानी हथियारों का क्या तोड़ है. बता दें, पाकिस्तान ने शाहीन-3 जैसी लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित की हैं, जो 2,700 किमी तक मार कर सकती हैं. वहीं पाकिस्तान की अबाबील मिसाइल में MIRV टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, जो एक साथ कई टारगेट पर हमला कर सकती है. हालांकि, भारत के पास ऐसे कई अत्याधुनिक हथियार तैयार किए हैं. जहां पाकिस्तान दूर-दूर तक नहीं टिकाई देता है. रिपोर्ट बताते हैं कि थल, वायु और नौसेना के क्षेत्र में भारत पाकिस्तान से कहीं अधिक ताकतवर है और अपनी सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर तैयार है.
