)
पाकिस्तान के 'काल' की 2026 तक डिलीवरी, भारत का दोस्त रूस भेजेगा ये वज्र हथियार!
Zee News
India S-400 News: भारत ने 2018 में रूस के साथ एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम के पांच स्क्वाड्रन के लिए 5.43 बिलियन डॉलर का सौदा किया था. यह एक अत्याधुनिक वायु रक्षा सिस्टम है जो लंबी दूरी पर कई हवाई खतरों से निपटने में सक्षम है. तीन स्क्वाड्रन पहले ही वितरित किए जा चुके हैं. अब बाकी दो आने हैं.
S-400 air defence system to India by 2026: रूस भारत को 2025-2026 तक S-400 वायु रक्षा सिस्टम (S-400 air defence system) की शेष यूनिट्स की आपूर्ति कर देगा. भारत में देश के उप मिशन प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने इस बात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान इस सिस्टम ने बहुत कुशलता से काम किया.
More Related News
