)
पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी! क्या भारत अफगानिस्तान को ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल बेचेगा? अगर डील हुई तो कितने पैसे देने पड़ेंगे?
Zee News
Brahmos To Afghanistan: तालिबान शासन के आने के बाद भारत से रिश्ते धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लौट रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस (BrahMos) अफगानिस्तान को बेच सकता है? अगर ऐसा हुआ तो अफगानिस्तान को कितना पैसा देना पड़ेगा?
Brahmos To Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर TTP के लड़ाके लगातार हमले कर रहे हैं. इन झड़पों में कई लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच पाकिस्तान को एक नया डर सता रहा है. कहीं भारत अफगानिस्तान को मदद न देने लगे. तालिबान शासन के आने के बाद भारत से रिश्ते धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लौट रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत अपनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस (BrahMos) अफगानिस्तान को बेच सकता है? अगर ऐसा हुआ तो अफगानिस्तान को कितना पैसा देना पड़ेगा. क्योंकि अफगानिस्तान की एयरफोर्स पाकिस्तान के मुकाबले बहुत कमजोर है. ऐसे में वह लगातार मजबूत करने में लगा है.
