)
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन पर MEA का बड़ा बयान, कहा- भारतीय सेना को सख्त कदम उठाने के आदेश
Zee News
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोड़ने को लेकर MEA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा- पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ घंटों से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. इसके लिए पूरी तरीके से पाकिस्तान जिम्मेदार है. भारतीय सेना को सख्स फैसला लेने का आदेश दे दिया गया है.
Pakistan ceasefire violation MEA action order: पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. आज शाम 5 बजे दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी. लेकिन पिछले कुछ घंटों में जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक ड्रोन अटैक की खबरें सामने आई हैं. इस घटना को लेकर आज रात 11 बजे MEA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा- पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ घंटों से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. इसके लिए पूरी तरीके से पाकिस्तान जिम्मेदार है. भारतीय सेना को ठोस फैसला लेने की खुली छूट दे दी है. साथ ही, सेना ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है.' बता दें. भारत पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे सीजफायर की घोषणा हुई थी. जिसे पाकिस्तान की ओर से महज 4 घंटे के भीतर तोड़ने की कोशिश की गई. गुजरात से लेकर जम्मू-कश्मीर तक कई ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया गया है.
