
पाकिस्तान की इस दिग्गज एक्ट्रेस ने बताया, दूसरी पत्नी के लिए पति ने जबरदस्ती दिया था तलाक
Zee News
पाकिस्तान की लीजेंड एक्ट्रेस में अपना शुमार कराने वाली अदाकार इस्मत जैदी ने अपने पति को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि उनके पति ने उन्हें दूसरा पत्नी से शादी करने के लिए जबरदस्ती तलाक दिया है.
नई दिल्ली: पाकिस्तान की लीजेंड एक्ट्रेस में अपना शुमार कराने वाली अदाकार इस्मत जैदी ने अपने पति को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि उनके पति ने उन्हें दूसरा पत्नी से शादी करने के लिए जबरदस्ती तलाक दिया है. इस्मत जैदी का कहना है कि मैंने उन्हें बहुत समझाया था लेकिन वो नहीं माने. एक पाकिस्तानी शो में बोलते हुए उन्होंने बताया कि जब मेरी तलाक हुई तो लोगों का कहना था कि मुझपर तलाक का कोई असर नहीं हुआ लेकिन हकीकत इसके उलट थी. उन्होंने बताया कि मैंने अपने आपको इसलिए मजबूत बनाए रखा क्योंकि मुझे अपने बच्चों को हिम्मत देनी थी और उन्हें यह बताना था कि मैं उदास नहीं हूं.More Related News
