)
पाकिस्तान आर्मी की काली करतूत, J&K में नागरिकों को बनाया था निशाना; सेना ने नष्ट किए 42 जिंदा बम
Zee News
भारतीय सेना LoC के करीबी गांवों को सुरक्षित बनाने में जुटी है. जिसके तहत पुंछ में मिले 42 जिंदा बमों को नष्ट किया गया. यह बमबारी पाकिस्तानी आर्मी द्वारा की गई थी. जिसके तहत रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया था.
Jammu and Kashmir bomb defused: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान तिलमिला उठा था. भारत ने स्ट्राइक आतंकियों पर की, लेकिन दर्द पाकिस्तान आर्मी को हुआ. यही वजह रही कि पाकिस्तान ने हमले की नापाक कोशिशें की. भारतीय सेना के सामने अपनी भद्द पिटवाने के बाद कुछ नहीं सूझा, तो पाक आर्मी ने आम नागरिकों को निशाना बनाना शुरू किया. ऐसे में तनाव थमने के बाद पुंछ जिले में LoC के पास भारतीय सेना एक बड़ा ऑपरेशन चला रही है. जिसके तहत इलाकों को आम नागरिकों के लिए सुरक्षित बनाया जा रहा है. इस दौरान, भारतीय सेना ने मिले 42 जिंदा बमों को नष्ट किया है.
More Related News
