
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जीत पर कश्मीरी छात्रों का जश्न, दर्ज हुई FIR
Zee News
इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भाजपा युवा विंग के एक नेता ने उनके खिलाफ कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने की शिकायत दर्ज की.
नई दिल्ली: आगरा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 कश्मीरी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, भाजपा युवा विंग के एक नेता ने उनके खिलाफ कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने और सोशल मीडिया पर उससे संबंधित पोस्ट साझा करने के लिए शिकायत दर्ज की. बता दें कि यह तब हुई जब भारत को हाल ही में आयोजित टी 20 विश्व कप मैच में पड़ोसी देश से हार का सामना करना पड़ा था.
जगदीशपुरा थाने में दर्ज हुई FIR
More Related News
