
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले BJP-RSS नेताओं की बड़ी बैठक
Zee News
भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय समन्वय बैठक मंगलवार से राजधानी दिल्ली में शुरू होने जा रही है.
नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में भाजपा और संघ की एक बड़ी और महत्वपूर्ण समन्वय बैठक होने जा रही है. सोमवार को भाजपा ने पार्टी मुख्यालय में दिन भर राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की थी. मंगलवार से भाजपा और संघ नेताओं के बीच यह समन्वय बैठक होने जा रही है.
भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह दो दिवसीय समन्वय बैठक मंगलवार से राजधानी दिल्ली में शुरू होने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में आरएसएस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ शिक्षा और संस्कृति से जुड़े संघ परिवार के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.
More Related News
