)
पहाड़ों पर दुश्मन खल्लास! C-130J सुपर हरक्यूलिस की होगी मेगा डील, लॉकहीड चीफ ने भारतीय राजदूत से की मुलाकात
Zee News
C-130J Super Hercules: लॉकहीड मार्टिन का यह नया प्रयास IAF को 6 और C-130J विमानों की खरीद के लिए ऑफर करना है. कंपनी का मानना है कि LAC पर बढ़ती चुनौतियों और भारत के रणनीतिक हितों को देखते हुए, IAF को इन विमानों की अतिरिक्त स्क्वाड्रन की सख्त जरूरत है.
C-130J Super Hercules: इंडियन एयरफोर्स अपनी ताकत बरकरार रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. यही वजह है कि अपने हवाई बेड़े को लगातार मजबूत कर रही है. इसी बीच, अमेरिकी रक्षा और एयरोस्पेस दिग्गज लॉकहीड मार्टिन ने भारतीय वायुसेना को और अधिक C-130J सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान बेचने के लिए अपनी मुहिम तेज कर दी है. लॉकहीड मार्टिन के प्रमुख ने इस संबंध में भारत के राजदूत से महत्वपूर्ण मुलाकात की.
More Related News
