
पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट तैयार, जानिए मामले का अपडेट
Zee News
4 मई की रात दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में एक पहलवान की पीट-पीटकर हत्या हुई थी. हत्या का आरोप ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और उसके साथियों पर लगा है और इसी आरोप के चलते सुशील कुमार दिल्ली की जेल में बंद है. पहलवान सागर धनखड़ की मौत के 3 महीने बाद अब दिल्ली पुलिस इस केस में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है.
नई दिल्ली: पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में जेल में बंद ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के खिलाफ सबूत सामने आ रहे हैं. 3 महीने की तहकीकात के बाद अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के पास सुशील कुमार के खिलाफ सबूतों और गवाहों की लिस्ट तैयार हो गई है. पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के केस में अब दिल्ली पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है. चार्जशीट में ऐसा बहुत कुछ है जो सुशील कुमार को जेल की सलाखों के पीछे रखने के लिए काफी होगा. ZEE मीडिया के पास चार्जशीट से जुड़ी कुछ अहम जानकारी हैMore Related News
