)
पहलगाम हमले के बाद एक्शन में पीएम मोदी; CCS, CCPA, CCEA, कैबिनेट की बैठकें, जानें कमेटियों का लेखा-जोखा
Zee News
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है. बैक टू बैक भारत सरकार की चार सबसे अहम कैबिनेट कमेटियों की बैठकें बुलाई गईं. ये कमेटियां देश की सुरक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था और रोजगार जैसे बड़े फैसलों को तय करती हैं. आम तौर पर ये बैठकें अलग-अलग होती हैं, लेकिन एक ही समय पर चारों का बैठक करना दिखाता है कि कुछ बड़ा होने वाला है.
PM Modi Cabinet Meeting Pahalgam: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन में है. पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक सख्त फैसले लिए जा रहे हैं. अब खबर है कि पीएम मोदी देश की टॉप कमेटी CCS, CCPA, CCEA और कैबिनेट के साथ मीटिंग कर रहे हैं. यह मीटिंग इतनी रेयर है कि इसका अंदाजा पिछले एक्शन से लगाया जा सकता है. इतिहास के पन्नों को पलटा जाए तो इस तरह की मीटिंग के बाद भारत का रौद्र रूप देखने को मिला है. बालाकोट एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक पूरी दुनिया को याद है. यह फैसला भी इसी कमेटी की बैठक के बाद लिया गया था. ऐसे में आइए CCS, CCPA, CCEA और कैबिनेट मीटिंग का पूरा ब्यौरा, आसान शब्दों में समझते हैं.
