)
पहलगाम आतंकी हमले की TRF ने ली जिम्मेदारी, जानिए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े इस संगठन की पूरी कहानी!
Zee News
Pahalgham Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हुई है और इसकी जिम्मेदारी TRF ने ली है. TRF, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी गुट है. जो जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है. यह संगठन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है और युवाओं की भर्ती करता है.
Pahalgham Terror Attack: जम्मू-कश्मीर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे हुए आतंकी हमले में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. हमले में करीब 12 से अधिक लोग घायल भी हैं. घटना की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. जिनमें बताया जा रहा, पहले आतंकियों ने नाम पूछा, उसके बाद पर्यटकों को गोली मार दी. दी फर्स्टपोस्ट के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी द रेसिस्टेंस फ्रंट (The Resistance Front - TRF) नामक आतंकी संगठन ने ली है, जो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का सहयोगी गुट है. आइए इस आतंकी संगठन का पूरा काला-चिट्ठा जानते हैं. इसका नाम कैसे पड़ा और इसका लश्कर ए तैयबा से क्या कनेक्शन है.
