)
पहलगाम आतंकी हमले का खुला असली राज, पाकिस्तान में बैठे थे आतंकियों के हैंडलर; जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
Zee News
पहलगाम हमले की जांच में सामने आया कि आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क में थे. विदेश मंत्रालय ने संसद समिति को बताया कि हमले में द रेजिस्टेंस फ्रंट का स्टाइल था, जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही दूसरा नाम है.
Pahalgam terror attack report: पहलगाम आतंकी हमले की शुरुआती जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ता है. रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम में जब आतंकी हमला हुआ, तब आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे. जिसको लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया कि जांच में ‘कम्युनिकेशन नोड्स’ की पहचान हुई है, जो आतंकियों और पाकिस्तान में बैठे उनके मास्टरमाइंड्स के बीच संपर्क का माध्यम थे. वहीं, हमले का तरीका आतंकी गुट TRF स्टाइल का था, जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है.
More Related News
