
पश्चिम बंगाल: TMC कैंडिडेट काजल सिन्हा की जीत, लेकिन नतीजों से पहले ही हो गई थी कोरोना से मौत
Zee News
काजल सिन्हा की मौत 25 अप्रैल को हुई थी. वे कोरोना से संक्रमित थे. ममता बनर्जी ने काजल सिन्हा के निधन पर शोक जताया था.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव में टीएमसी के कैंडिडेट काजल सिन्हा को जीत मिली है. लेकिन मतदान के कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत कोरोना के चलते हो गई थी. काजल सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनकी जीत के बावजूद ये सीट खाली मानी जाएगी और यहां फिर से चुनाव कराने की जरूरत पड़ेगी. टीएमसी कैंडिडेट काजल सिन्हा खरदा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 28041 वोटों से मात दी थी. लेकिन चुनावी नतीजे देखने के लिए वो खुद अब दुनिया में नहीं हैं.More Related News
