
पश्चिम बंगाल में फिर बढ़ाया गया Lockdown, जानें नई गाइडलाइन
Zee News
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में Covid-19 के हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने Lockdown बढ़ाने का ऐलान किया है.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Government) ने सोमवार (28 जून) को COVID-19 संक्रमण के हालातों को देखते हुए राज्य भर में कोरोना प्रतिबंधों को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है. नए आदेशों के मुताबिक राज्य में 15 जुलाई तक लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाया गया है. सरकार के नए निर्देशों के मुताबिक सभी ब्यूटी पार्लर सैलून सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे और सभी स्टाफ और सदस्यों का वैक्सीनेशन अनिवार्य है. सभी बाजार सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे. अन्य सभी दुकानें 11 बजे से रात 8 तक खुली रहेंगी. जिम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक खुले रहेंगे.More Related News
