
पशुओं को लेकर दो गुटों में मारपीट, एक की मौत, हत्या का वीडियो वायरल
Zee News
लाइव पिटाई का वीडियो सामने आया था. घटना 28 मई शाम 6 बजे की है. जिस युवक की पिटाई हुई थी उसकी हालत गंभीर होने के कारण इंदौर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.
प्रमोद जैन/उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में हुई लाइव हत्या से सनसनी मच गई है. मामला थाना नीलगंगा क्षेत्र का है, जहां युवक गोविंद की लाइव पिटाई का वीडियो सामने आया था. घटना 28 मई शाम 6 बजे की है. जिस युवक की पिटाई हुई थी उसकी हालत गंभीर होने के कारण इंदौर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. मामले की पुष्टि एएसपी अमरेंद्र सिंह ने की थी. पुलिस ने 4 आरोपियों को 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि 5वां आरोपी फरार है. कुल 5 आरोपियों पर पुलिस ने धारा 302,323,324,502,294 में प्रकरण पंजिबद्ध किया है. इस मामले में एक चश्मदीद का बयान भी सामने आया था, जिसमें उसने बदमाशों के नाम बताये और बताया कि उसके ऊपर भी चाकू से हमला किया गया था.More Related News
