
पवार की मेजबानी में विपक्षी नेताओं की बैठक, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अलग से की मुलाकात
Zee News
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार शाम यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब आधा घंटा चली.
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और वाम दलों समेत आठ विपक्षी दलों के नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर एकत्र हुए और उन्होंने अनेक विषयों पर बातचीत की. सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ तीसरे मोर्चे की अटकलों के बीच यह बैठक हुई. हालांकि बाद में शरद पवार से कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अलग से मुलाकात की. बैठक में भाग लेने वाले नेताओं ने कहा कि यह ‘राष्ट्र मंच’ के समान विचार वाले लोगों की ‘अराजनीतिक बैठक’ थी. पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने अन्य नेताओं के साथ संगठन की स्थापना की थी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक वरिष्ठ नेता ने नाम जाहिर नहीं होने के अनुरोध पर बैठक से पहले इसे लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि यह अराजनीतिक बैठक है.More Related News
