)
पलक झपकते ही आग का गोला बना तेजस! दुबई में 'खतरनाक' कलाबाजी या तकनीकी चूक? जानें पीछे का कारण
Zee News
Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयरशो में शुक्रवार दोपहर भारत का तेजस लड़ाकू विमान एक एरियल स्टंट कर रहा था. के लोकल टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 8 मिनट पर तेजस हवा में कलाबाजी दिखा रहा था. इसी प्रदर्शन को देखने के लिए भारी भीड़ मौजूद थी.
Tejas Fighter Jet Crash: आसमान में कुछ ही सेकंड बाद ऐसा कुछ हुआ जिसकी कोई कल्पना नहीं की थी. विमान अचानक संतुलन खो बैठा और सीधा नीचे गिरते हुए क्रैश हो गया. घटना के बाद क्रैश साइट से काला धुआं उठता दिखाई दिया. इस हादसे में भारतीय वायुसेना के पायलट की मौत हो गई. बता दें कि तेजस का यह दूसरा बड़ा हादसा है. पिछले 24 सालों में यह विमान लगभग सुरक्षित माना गया है. इस वजह से सवाल उठ रहा है कि आखिर तेजस जैसी भरोसेमंद उड़ान इस तरह कैसे गिर गई?
More Related News
