
पर्दे के 'कृष्णा' सौरव राज जैन करेंगे देश के सबसे लोकप्रिय न्यूज शो DNA को होस्ट
Zee News
सौरव राज जैन ने महाभारत सीरियल में कृष्ण का शानदार किरदार निभाया था. उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था. यह शो 2013 में आया था. सावधान इंडिया और उतरन जैसे सोप ओपेरा में भी उन्होंने शानदार अभिनय किया है.
नई दिल्ली: Zee News DNA Show: कृष्ण को याद करते ही हमारे मन मस्तिष्क में उनकी कई छवियां अंकित हो जाती हैं. इनमें से ही एक छवि है. अर्जुन के सारथी के रूप में कृष्ण की छवि. अब पर्दे के कृष्ण यानी 2013 में आए महाभारत सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाले सौरव राज जैन (Sourabh Raj Jain) रियल लाइफ में भी सारथी जैसी भूमिका में नजर आएंगे. अब सौरव राज जैन देश के मशहूर और लोकप्रिय न्यूज शो डीएनए (DNA) को होस्ट करते दिखेंगे. यानी अब 'कृष्णा' DNA के 'सारथी' होंगे.
More Related News
