)
परीक्षा के दौरान घबराहट कैसे दूर करें? छात्र ने सवाल पूछा तो पीएम मोदी ने दिया ये जवाब
Zee News
मोदी ने शेख कैफुर और अन्य छात्रों को परीक्षा के दौरान धैर्य रखने, अति उत्साहित न होने और खुद को सहज बनाने के लिए कम से कम 10-15 मिनट पहले परीक्षा हॉल में पहुंचने की सलाह दी.
नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के एक छात्र ने सोमवार को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत की और परीक्षा से पहले घबराहट से निपटने के तरीकों पर उनसे सलाह मांगी. कांकेर में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के शेख कैफुर रहमान ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि घबराहट के कारण परीक्षा में गलतियां भी होती हैं और इसकी वजह से वह प्रश्नपत्र में दिए गए प्रश्नों को ठीक से पढ़ भी नहीं पाते हैं.
More Related News
