
परिसीमन आयोग जम्मू-कश्मीर में 4 स्थानों पर DEO, राजनीतिक दलों के साथ बातचीत करेगा
Zee News
किश्तवाड़, डोडा और रामबन के डीईओ के साथ, आयोग 8 जुलाई को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, किश्तवाड़ में रात 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बातचीत करेगा.
श्रीनगर/फारूक वानी: परिसीमन आयोग, 06 जुलाई से जम्मू और कश्मीर का दौरा कर रहा है, दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के पर्यटन स्थल सहित चार स्थानों पर जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) के साथ बातचीत करेग. डीईओ/उपायुक्तों को भेजे गए एक खत के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान, परिसीमन आयोग ने पहलगाम क्लब, पहलगाम में अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां के जिला चुनाव अधिकारियों के साथ बातचीत करेगी. 7 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोग श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, बांदीपोरा, बारामूला और कुपवाड़ा के डीईओ के साथ 7 जुलाई को ग्रैंड ललित, श्रीनगर में शाम 04:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक बातचीत करेगा. किश्तवाड़, डोडा और रामबन के डीईओ के साथ, आयोग 8 जुलाई को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, किश्तवाड़ में रात 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बातचीत करेगा.More Related News
