
परिवार ने 12 साल बाद छोड़ा Muslim Religion, कहा- हिन्दू बनकर सुधारी 'गलती'
Zee News
अल्पसंख्यक समुदाय (Minority Group) के एक परिवार ने हिन्दू धर्म अपना लिया है. शामली के रहने वाले एक दंपति ने अपने 4 बच्चों समेत 12 साल बाद घर वापसी करते हुए फिर से हिन्दू धर्म (Hindu Religion) स्वीकार किया है.
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले कें एक मुस्लिम दंपत्ति व उसके 4 बच्चों ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाया है. हिंदू धर्म अपनाने को लेकर दंपत्ति ने बकायदा शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को एफिडेविट दिए हैं. दंपति का कहना है कि 12 साल पहले उनके माता-पिता ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था, लेकिन वह अब मुस्लिम धर्म में नहीं रहना चाहते हैं इसलिए आज से हिंदू धर्म अपना रहे हैं. यह मामला जनपद शामली के थाना कांधला क्षेत्र के मोहल्ला रायजादगान का है. यहां की रहने वाले युवक राशिद का कहना है कि 12-13 साल पहले उसके माता-पिता मुस्लिम बन गए थे, लेकिन वह मुस्लिम नहीं बना रहना चाहता, इसलिए उसने अपना नाम राशिद से बदलकर विकास रख लिया.More Related News
