
पद्म भूषण पंडित Rajan Mishra का कोरोना से निधन, दिल्ली के अस्पताल में थे भर्ती
Zee News
उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में अंतिम सांस ली.
नई दिल्ली: पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा (Rajan Mishra) का रविवार शाम कोरोना (Coronavirus) से निधन हो गया. उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल (St. Stephens Hospital) में अंतिम सांस ली. डॉक्टरों ने बताया कि मिश्रा को कोरोना के साथ हृदय संबंधी शिकायत थी, जिसके चलते उन्हें कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस वक्त ट्विटर पर लोगों ने मिश्रा के लिए बेड और ऑक्सीजन की मदद मांगी थी. फिर IAS अधिकारी संजीव गुप्ता की कोशिश के बाद पंडित मिश्रा को सेंट स्टीफंस अस्पताल में दाखिला मिल था. गया.More Related News
