)
पद्म पुरस्कार विजेता डॉक्टरों की PM से अपील, हेल्थवर्कर्स की सुरक्षा के लिए बने कानून
Zee News
कोलकाता की वारदात के बाद देशभर में व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रख्यात डॉक्टरों ने मौजूदा कानूनों को सख्ती से लागू करने तथा अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की भी अपील की है
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए 70 से अधिक पद्म पुरस्कार विजेता चिकित्सकों ने पीएम मोदी से अपील की है. डॉक्टरों ने पत्र लिखकर स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए एक विशेष कानून शीघ्र लागू किए जाने की मांग की है.
More Related News
