
पत्नी से थे संबंध तो पति ने टायर व्यापारी को उतारा मौत के घाट, कई साल पहले से थी खटपट
Zee News
इंदौर में 3 दिनों से लापता टायर व्यापारी का शव मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी,जिसके बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. कारोबारी की हत्या पुराने नौकर और उसकी पत्नी ने मिलकर की थी और शव को जंगल में 300 फीट गहरी खाई में फेंक दिया था.
अंशुल मुकाती/इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 दिनों से लापता टायर व्यापारी का शव आज सिमरोल के जंगलों में मिला है.पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी,जिसके बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. कारोबारी की हत्या पुराने नौकर और उसकी पत्नी ने मिलकर की थी और शव को जंगल में 300 फीट गहरी खाई में फेंक दिया था.
क्या है पूरा मामला? दरअसल इंदौर में लसूडिया क्षेत्र के टायर व्यापारी अशोक वर्मा तीन दिन से गायब थे. जिनका शव शहर के नजदीकी सिमरोल जंगल में व नग्न अवस्था में मिला है. कारोबारी शनिवार को घर से दुकान जाने के लिए निकले थे, लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचे. काफी रात बीत जाने के बाद जब व्यापारी घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
