
पत्नी से झगड़े के बाद चार साल के बेटे को मार डाला, वारदात को देखकर सहम गए लोग
Zee News
वारदात के दिन आरोपी का पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था. इसके बाद अचानक वो इतना खौफनाक कदम उठाकर अपने बच्चे को मार डालेगा ये किसी ने भी नहीं सोचा था. आरोपी ने गुस्से में गोद मे लिए बच्चे को जमीन पर पटक दिया.
मुंबई: नवी मुंबई (Navi Mumbai) के सानपाड़ा रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर एक पिता ने अपने 4 साल के मासूम बेटे को पटक-पटक कर मार डाला. खौफनाक घटनाक्रम कल शाम यानी सोमवार का बताया जा रहा है. वहीं बेरहम बाप और आरोपी का नाम सकल सिंह पवार है जो अपने परिवार के साथ स्टेशन पर भीख मांगकर गुजारा करता था.
वारदात के दिन सुबह से आरोपी का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. बहस के बाद उसने आवेश में आकर गोद मे लिए बच्चे को जबरन खींचा और जमीन पर पटक दिया. जिस रेलवे प्लेटफार्म पर उसने अपने बेटे को पटका वहीं उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
More Related News
