
पत्नी पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने की पति की हत्या, 16 लोगों पर आरोप
Zee News
जमुई से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां अंधविश्वास के चक्कर में गांव वालों ने एक महिला के पति की हत्या (Murder In Jamui) कर दी. घटना खैरा थाना (Khaira Thana) क्षेत्र के अरुणमाबांक गांव की है.
Jamui: जमुई से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां अंधविश्वास के चक्कर में गांव वालों ने एक महिला के पति की हत्या (Murder In Jamui) कर दी. घटना खैरा थाना (Khaira Thana) क्षेत्र के अरुणमाबांक गांव की है, जहां गांव के लोगों ने जागो पासवान की पत्नी सावित्री देवी को डायन बताकार उनके पूरे परिवार पर हमला बोला और टांगी से काटकर जागो पासवान की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, 74 वर्षीय जागो पासवान की पत्नी सावित्री देवी पर गांव के ही कई लोगों ने डायन का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की. लोग पहले से भी इस तरह के आरोप लगाकर महिला के परिवार के सदस्यों के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे. मारपीट से तंग आकर पीड़ित परिवार ने डेढ़ महीना पहले खैरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई और इसकी शिकायत SP से भी की थी.More Related News
