
पत्नी के Affair का था शक, पति ने गला दबाकर की हत्या; सबूत मिटाने के लिए जला दिया शव
Zee News
पति को पत्नी के अफेयर का शक था. इसके चलते कई बार उनके झगड़े भी होते थे. एक दिन गुस्से में पति ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी का गला दबा दिया.
ठाणे: पति-पत्नी के बीच कई दफा झगड़े होते हैं, ये कभी-कभी ये जानलेवा साबित हो जाते हैं. ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जहां 26 साल के पति ने अपनी पत्नी को गला घोट कर मार डाला और उसके शव को घर में जला दिया. ठाणे पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार घटना महाराष्ट्र के ठाणे इलाके की है. पुलिस ने बताया आरोपी सूरज आनंद ने खरात ने अपनी पत्नी सुशीला साहेबराव निकलजे की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी ने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया. आरोपी एक कैटरर के साथ वेटर का काम करता है.More Related News
