
पत्थरबाजी छोड़ युवाओं ने पकड़ी रोजगार की राह, जानें 370 हटने के बाद कितना बदला कश्मीर
Zee News
कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने के दो साल पूरे होने वाले हैं. ऐसे में दो साल में कश्मीर और यहां के लोगों के जीवन में क्या बदलाव आए हैं आइए जानते हैं इस ग्राउंड रिपोर्ट में...
शोपियां: शोपियां का इतिहास बहुत कुख्यात रहा है, पिछले कई सालों से जिन कारणों से कश्मीर का ये जिला चर्चा में रहा उनमें पत्थरबाजी सबसे अहम थी. धारा 370 हटने से पहले शोपियां ज्यादातर समय गलत कारणों से चर्चा में रहता था, कश्मीर में जब भी अशांति शुरू होती, इसका केंद्र साउथ कश्मीर का शोपियां होता. 1989 के दौर में हर दिन यहां 55-60 हैंड ग्रेनेड फेंके जाते थे. शोपियां को आतंकवाद का गढ़ माना जाता था. लेकिन इसके पीछे के कारण क्या थे?More Related News
