
पति ने छोड़ा तो लिव-इन रिलेशन में थी युवती, भड़के गांववालों ने कर दिया ये कांड
Zee News
ओडिशा (Odisha) के मयूरभंज जिले में लिव-इन रिलेशन (Live-In Relation) में रह रही एक आदिवासी महिला और उसके परिवार के सदस्यों की ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर पिटाई करने का मामला सामने आया है.
बारीपदा: ओडिशा (Odisha) के मयूरभंज जिले में लिव-इन रिलेशन (Live-In Relation) में रह रही एक आदिवासी महिला और उसके परिवार के सदस्यों की ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर पिटाई करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मंगलवार को इस केस की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी क्योंकि कानून को हाथ में लेनें का हक किसी को नहीं है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 27 साल की इस महिला को उसके पति ने कथित तौर पर छोड़ दिया है, जिसके बाद वो बीते दो महीने से एक पुरुष के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही है. उदला इलाके के शंकराखुंटा गांव में सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया था जब इस मामले को लेकर भीड़ ने हमला कर दिया.More Related News
