
पति ने खर्चे के लिए नहीं दिए पैसे तो गुस्से में कलयुगी मां ने बेटा-बेटी का घोंट दिया गला
Zee News
एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और पूरी रात कमरे में ही अपने बच्चों के शवों के पास बैठी रही.
कुलदीप चौहान /बागपत: मां को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. कहते हैं बच्चों पर आई विपत्तियों को मां अपने ऊपर ले लेती है. लेकिन जब जन्म देने वाली मां ही अपने बच्चों की जान की दुश्मन बन जाए तो क्या कहा जाए. ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला यूपी के बागपत से आया है, जहां पर एक कलयुगी मां ने अपने बच्चों को ही मौत की नींद सुला दिया. बच्चों की लाश के पास बैठी रही हत्यारिन मां उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बागपत में एक कलयुगी मां ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद पूरी रात कमरे में ही अपने बच्चों की लाशों के पास बैठी रही. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी मां को भी हिरासत में ले लिया है.More Related News
