
पति ने की पत्नी की हत्या, बताया Covid से हुई मौत; साजिश का खुलासा
Zee News
Hyderabad Crime: पति को शक था कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हैं. इसके बाद उसने पत्नी को निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया और मौत का कारण कोरोना संक्रमण (Coronavirus) बताया.
हैदराबाद: कोरोना (Corona) से मौतों के मामले दिल दहला रहे हैं, लेकिन इस महामारी को ढाल बनाकर अपराध छिपाने की कोशिश की जा रही है. हैदराबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी और मामले को कोरोना से मौत बताकर बचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने हकीकत का पता लगा ही लिया. हैदराबाद सिटी पुलिस ने शनिवार को रामवथ विजय नाम के एक ऑटो रिक्शा चालक को उसकी पत्नी की हत्या करने और उसे कोविड मौत के रूप में पेश करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, '21 वर्षीय रामवथ कविता की उनके पति ने शहर के बाहरी इलाके वनस्थलीपुरम के वैदेही नगर में उनके घर पर हत्या कर दी थी. 18 जून की सुबह करीब 3 बजे जब वह सो रही थी, तब तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई.'More Related News
