
पति का था दूसरी महिला से Affair, बौखलाई पत्नी हद से गुजर गई; पहले मारी गोली फिर शव के कर दिए टुकड़े
Zee News
गुस्से में एक महिला ने पहले गोली मारकर अपने पति की हत्या की फिर उसके शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगा दिया. हालांकि, उसका जुर्म छिप नहीं सका और अदालत ने उसे 19 साल के लिए जेल भेज दिया. महिला को अपने पति के अफेयर के बारे में पता चल गया था.
ब्रासीलिया: पति के अफेयर (Affair) की बात जानकर एक महिला (Woman) इतनी आगबबूला हुई कि खौफनाक अपराध को अंजाम दे डाला. उसने पहले पति को मौत के घाट उतारा फिर उसकी बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े करके ठिकाने लगा दिया. सूटकेस में शव के टुकड़े ले जाती महिला CCTV कैमरे में कैद हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि मासूम सी दिखने वाली महिला इतनी क्रूर कैसे हो सकती है.
‘डेली स्टार’ की खबर के अनुसार, ब्राजील में रहने वाली एलीज मात्सुनागा (Elize Matsunaga) को अपने पति मार्कोस मात्सुनागा (Marcos Matsunaga) के दूसरी महिला से संबंध के बारे में पता चल गया था. पति के धोखा से एलीज के सिर पर खून सवार हो गया. वो किसी भी सूरत में अपने पति से बदला लेना चाहती थी और इसी चाहत में वह खूनी बन बैठी. उसने घर में ही दिलदहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



