
पटना में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 14 वर्षीय नाबालिक ने की थी शिकायत, 5 गिरफ्तार
Zee News
Bihar Samachar: घटना का पता 19 जुलाई को तब चला जब 14 साल की एक बच्ची गैंग की सरगना रेखा देवी उर्फ बुआ की कैद से फरार हो गई और पटना में बाल कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंची.
Patna: बिहार पुलिस (Bihar Police) ने रोहतास में एक अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इस सिलसिले में सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने 6 नाबालिग लड़कियों को भी छुड़ाया, जिन्हें मुंबई के डांस बार में सप्लाई किया जाना था. अधिकारी ने बताया कि गिरोह का रोहतास और मुंबई के अलावा मुजफ्फरपुर, पटना, रक्सौल में नेटवर्क बना हुआ था. पुलिस ने कहा कि वे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को भी नाबालिग लड़कियों की आपूर्ति करते थे.More Related News
