
पटना में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, राजधानी में दहशत का माहौल
Zee News
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अचानक गोली (Firing In Patna) चलने से स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन में दहशत का माहौल है.
Patna: बिहार की राजधानी पटना में अचानक गोली (Firing In Patna) चलने से स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन में दहशत का माहौल है. एक तरफ लोग इस घटना को लेकर खौफ में हैं तो वहीं पुलिस को घटना की उलझी कड़ियां समझ नहीं आ रही है कि आखिर कैसे राजधानी में अपराधी बेखौफ हो चले हैं.
फायरिंग से दहला पटना का पॉश इलाका बता दें कि पटना का पॉश इलाका गुरुवार देर रात फायरिंग की आवाज से दहल उठा है. एसके पूरी थाना क्षेत्र के आनं पुरी के मेंहंदी उत्सव हॉल के पास, अपराधियों ने अंधेरे में ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. अचानक गोली चलने की आवाज से लोग सहम गए हैं. उधर, घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है.
More Related News
