
पटना: बर्थडे पार्टी में छलका जाम, पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार
Zee News
Bihar News: पटना में एक निजी होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान प्रेमी के कहने शराब का सेवन करने एक प्रेमिका को महंगा पड़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.
Patna: बिहार में शराबबंदी (Alcohol prohibition) के बाद भी मौज मस्ती के नाम पर शराब पीने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं. इस शौक के कारण उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ रही है. ताजा मामला पटना के शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी इलाके की है, जहां जन्मदिन पार्टी (Birthday party) के नाम पर प्रेमी के चक्कर में प्रेमिका को हवालात की हवा खानी पड़ी है. दरअसल, अपने प्रेमी के जन्मदिन पार्टी में पहुंची युवती ने पार्टी में शराब पी ली. पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली कि जन्मदिन पार्टी में शराब परोसी जा रही है. उसने तुरंत वहां छापा मार दिया, जहां युवती शराब के नशे में धुत पाई गई. मौके से दो बीयर की केन भी बरामद की गई है.More Related News
